फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   exam

पांच केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे 23 सौ अभ्यर्थी

Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
exam
बाराबंकी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं।इन केंद्रों पर दो पालियों में 23 सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा को लेकर प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले के जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल पीजी कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं। ए ब्लॉक में 500 तथा बी ब्लॉक में 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज को पांच-पांच सौ अभ्यर्थियों के लिएकेंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यार्थियों को एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के होंगे कई इंतजाम
जिले में परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. आरएस यादव ने बताया कि 23 सौ अभ्यर्थियों के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोविड-19 को देखते हुए अभ्यार्थी की सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। कक्षों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। यह व्यवस्था दोनों पॉलियों में लागू रहेगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed