फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ex students of srm university died in knife attack between student clash

यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव में विवाद पूर्व छात्र की चाकू मारकर हत्या

Mon, 09 May 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ex students of srm university died in knife attack between student clash
बाराबंकी। चिनहट देवा रोड पर स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में शनिवार की देर रात तक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। वार्षिकोत्सव के दौरान वर्चस्व की लड़ाई को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देर रात कार्यक्रम से बाहर निकलने पर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, चाकूबाजी में एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल एक पूर्व छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

देवा रोड पर स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में शनिवार की देर रात तक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आयोजन से बाहर निकलने पर छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट, चाकूबाजी हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर गदिया चौकी इंचार्ज सुब्बा सिंह व नगर कोतवाली के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने चाकू लगने से घायल कॉलेज के पूर्व छात्र चिनहट निवासी सुयश सिंह व आलोक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुयश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने चिनहट थाने के मटियारी निवासी मृतक सुयश के पिता घनश्याम सिंह रिटायर्ड लेखाधिकारी की तहरीर पर एलएलबी आनर्स के छात्र आदित्य धर द्विवेदी समेत चार-पांच अज्ञात पर नगर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस लौट रहे नगर कोतवाली की गदिया पुलिस चौकी के सिपाही राजकुमार पांडेय व जयसराज यादव सामने अचानक मवेशी के आने से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायल सिपाहियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां सिपाही राजकुमार पांडेय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर पहले भी विवाद हुए है। शनिवार को कॉलेज का वार्षिकोत्सव आयोजन चल रहा था। इसमें दो छात्रों के गुट इकट्ठा हुए। पुलिस के मुताबिक कॉलेज में एलएलबी आनर्स के अभिनव यादव व आदित्य धर द्विवेदी के दो छात्र गुट है। इसमें से प्रियांशु की गर्लफ्रेंड को रवि पसंद करने लगा। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था।
शनिवार को अभिनव व रवि कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पूर्व छात्र सुयश सिंह (वर्तमान में सिटी लॉ कॉलेज का छात्र) को बुलाकर लाये थे। यहां पर प्रियांशु भी अपने दोस्त आदित्यधर द्विवेदी आदि के साथ आया था। इस दौरान सुयश ने प्रियांशु को रवि के बीच से हटने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, बाद में चाकू चले। जिसमें सुयश की मौत हो गई। इस दौरान विवाद में आलोक भी घायल हुआ।

प्रेम प्रसंग में थी रंजिश, हुआ विवाद
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें छात्रों के दो गुटों में प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रही रंजिश में विवाद हो गया। चाकू के हमले से दो लोग घायल हुए। इसमें यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र की मौत हुई है। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पूर्णेंदु सिंह, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed