फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ex. jila panchayat chairman died

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह का निधन

Thu, 27 Oct 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ex. jila panchayat chairman died
बाराबंकी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह का मंगलवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में बुधवार दोपहर उनके अंतिम संस्कार में कई दलों के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे। अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

वह अपने पीछे बेटे हर्षित सिंह और बेटी सौम्या सिंह को छोड़ गए हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। वर्तमान में हैदरगढ़ क्षेत्र के नरौली गांव में एक शिक्षण संस्था चला रहे थे। इसके अलावा उनका एक सामाजिक संगठन त्रिशूल सेवा संस्थान भी था। इसके माध्यम से वह गरीब बेटियों की शादी, मुफ्त इलाज, गरीब बच्चों की पढ़ाई जैसे काम कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात उनके निधन की खबर जैसे ही जिले में फैली सिविल लाइन स्थित आवास में लोगों का जमावड़ा लगने लगा। बुधवार दोपहर कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, एमएलसी राकेश सिंह, विधायक सुरेश यादव, राकेश सिंह, रामचंद्र प्रधान, गौरव रावत, फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, हरगोविंद सिंह, राजेश यादव राजू, बैजनाथ रावत, रामगोपाल रावत समेत कई दलों के नेता, कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed