फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Every fifth patient suffers from typhoid

Barabanki News: हर पांचवां मरीज टायफाइड से पीड़ित

Tue, 07 Oct 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Every fifth patient suffers from typhoid
बाराबंकी। जांच में हर पांचवां मरीज टायफाइड पीड़ित मिल रहा है। इससे मरीजों में दहशत का माहौल है और लोग चिकित्सकों की सलाह के बिना ही जांच करा रहे हैं। लेकिन जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। चिकित्सक भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं अस्पताल में मौजूदा समय में आने वाले बुखार पीड़ित जांच टायफाइड पॉजिटिव निकल रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। इस दौरान करीब 1885 मरीज देखे गए, इनमें बुखार पीड़ितों की संख्या करीब 571 के आसपास रही। इसके अलावा बदन दर्द के 418, पेटदर्द के 389, त्वचा रोग के 527, हड्डी रोग के 384 मरीज देखे गए। पिछले एक सप्ताह से बुखार परेशान राजेंद्र, हरीप्रसाद, केशव प्रसाद ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में टायफाइड की पुष्टि हुई। इन लोगाें ने बताया कि पहले हम लोगों ने अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई इसके बाद निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई दोनों रिपोर्ट टायफाइड पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन



चिकित्सकों का कहना है कि यदि कोई भी बुखार पांच दिनों तक रहता है तो जांच में टायफाइड आएगा। इस समय बुखार एक सप्ताह के बाद ही उतरता है ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच रिपोर्ट में टायफाइड ही निकल रहा है। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 450 से 500 लोगों की जांच की जाती है ज्यादातर मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा बताते है कि इस समय सबसे ज्यादा मरीज टायफाइड के ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed