फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Even after the mercury dropped, the sultry heat troubled

Barabanki News: पारा गिरने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Mon, 03 Jun 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 03 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Even after the mercury dropped, the sultry heat troubled
बाराबंकी। एक जून को नौतपा योग बीतने के बाद रविवार को पारा 2.5 डिग्री जरूर कम हुआ लेकिन इससे उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। हालांकि इस दौरान आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रही लेकिन दोपहर बाद फिर से धूप की तपिश ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया। मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम ऐसा ही बने रहने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 2.5 डिग्री गिरकर 42 डिग्री व न्यून्तम तापमान 27.5 सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह के समय आसमान पर बादलों की आवाजाही से मौसम जरूर सुहाना होने की आस जगी लेकिन 11 बजे के बाद धूप की तल्खी ने फिर लोगों को गर्मी से परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा दिन लोग धूप की तपिश के कारण उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। भीषण गर्मी के कारण आम के पेड़ों पर लगे फल भी बीच से फट कर पेड़ से गिरने लगे हैं। इससे बागवान भी परेशान व चितिंत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed