फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encrochment

अवैध प्लॉटिंग से मुक्त कराई 220 बीघा जमीन

Tue, 09 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
encrochment
बाराबंकी। राजधानी से सटे अगासंड के समीप नियमों का दरकिनार कर की गई अवैध प्लाटिंग को सोमवार को ध्वस्त करा दिया गया। फतेहपुर तहसील में 220 बीघा भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराने की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। लंबे समय से भूमाफिया ने जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बिना ही अवैध प्लॉटिंग का जाल बिछा रखा था।
विज्ञापन

सोमवार को बिना नक्शा पास कराए ही बाउंड्रीवॉल, गेट व रास्ते का निर्माण कर प्लॉट काटकर उनकी बिक्री करने वाले भूमाफिया के अवैध निर्माण पर जेसीबी मशीन चली तो हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई पूर्व में जिला पंचायत द्वारा कोलोनाइजर्स को जारी नोटिस का जवाब न मिलने पर की गई।
विज्ञापन

लखनऊ से सटे फतेहपुर तहसील के अगासंड के पास भूमाफिया ने कुछ भूमि को गैर कृषि घोषित करा ली। उसके बाद आसपास की करीब 220 बीघा भूमि पर जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बिना अवैध प्लॉटिंग कर डाली। फिर लखनऊ से दूरी का हवाला देकर महंगे दामों पर प्लॉटों की बिक्री शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई करने की सख्ती दिखाई तो जिला पंचायत ने ऐसी प्लॉटिंग्स को चिन्हित कर नोटिस जारी किया। मगर, नोटिस का असर उन पर नहीं दिखा। ऐसे में डीएम डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर एसडीएम पंकज सिंह ने सोमवार को तहसीलदार राहुल सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार व कुर्सी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की।
इसके बाद पहुंची टीम ने 220 बीघा भूमि पर अलग-अलग लोगों द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग की पैमाइश कर कराए गए निर्माण कार्यों का जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर भूमाफिया में हड़कंप मच गया। मगर, संयुक्त टीम के लाव लश्कर को देखकर मौके पर कोई भी नजर नहीं आया।
इन प्रॉपर्टी डीलरों का मिला अवैध निर्माण
जिन प्लाटिंग के निर्माण कार्य ध्वस्त कराए गए। उनमें सिग्मा कोलोनाइजर्स प्रा. लि. शंकरपुरी कॉलोनी कमता चिनहट के निदेशक इरफान किदवई, लखनऊ के खुर्रमनगर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी इरफान किदवई व उस्मान किदवई, फार्चनाग्रीन इंफ्रा प्रमोटर्स प्रा.लि. के निदेशक मो. शैक महानगर, जानकीपुरम निवासी अहमद मुस्तफा, बालागंज लखनऊ निवासी एजाज अहमद, बीकेटी निवासी सुदामा देवी, लखनऊ के चौक निवासी मो. फरीद किदवई, खाला बाजार लखनऊ के मो. फैज की जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बिना प्लाटिंग मिलने पर कार्रवाई की गई है।
पावर ग्रिड के निषिद्ध क्षेत्र में भी कर दी प्लॉटिंग
जिले का सबसे बड़ा एशिया पावर ग्रिड कुर्सी थाना क्षेत्र के अगासंड में स्थापित है। इस पावर ग्रिड के चारों ओर पांच सौ मीटर में कोई आवासीय कॉलोनी विकसित नहीं की जानी है। इसके बावजूद भूमाफिया ने इस निषिद्ध क्षेत्र में भी अवैध प्लॉटिंग कर उसे बेचा जाना पाया गया।

किसानों को गुमराह कर उनकी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को 22 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
-पंकज सिंह, एसडीएम फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed