फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encroachment on pond land

तालाब की जमीन पर हो रहा कब्जा

Mon, 30 May 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
encroachment on pond land
देवा (बाराबंकी)। सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जा करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। योगी सरकार भले ही इसे लेकर गंभीर हो लेकिन जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते भूमाफिया तालाब की जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवा नगर पंचायत में भी प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि की शह पर तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत देवा में कुर्सी, फतेहपुर की तरफ जाने पर बाई तरफ एक बड़ा भू-भाग काफी समय से पड़ा हुआ है। इसे लोग पक्का तालाब के रूप में जानते हैं। इस तालाब पर हाल ही में कुछ लोगों द्वारा जेसीबी से नींव खोदकर आननफानन काम शुरू करा दिया गया। इस जमीन पर कौन निर्माण कार्य करा रहा है, इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जब उनसे जमीन से संबंधित कागजात मांगे गए तो उन्होंने एक जनप्रतिनिधि का नाम लेते हुए कहा कि जमीन उन्हीं की है। अधिक जानकारी के लिए उनसे संपर्क करिए। जानकारों के मुताबिक यहां मौजूद जमीन पक्के तालाब के रूप में जानी जाती है और इसे स्वयं वारिस बाबा ने अपने अनुयायियों के स्नान आदि के लिए बनवाया था। जमीनों के सौदागर इस बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय से किसी भी जमीन का मानचित्र नहीं स्वीकृत कराया गया है। और यदि यह तालाब की भूमि है तो वह नगर पंचायत की संपत्ति होनी चाहिए। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जो भी निर्देश मिलेगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कुमार पांडे, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत देवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed