{"_id":"67a3a9b3bba6d6358209eff7","slug":"encroachment-of-footpath-becomes-a-hindrance-in-speed-on-the-highway-barabanki-news-c-13-1-lko1036-1063996-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे पर रफ्तार में अड़ंगा बना फुटपाथ का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे पर रफ्तार में अड़ंगा बना फुटपाथ का अतिक्रमण
Wed, 05 Feb 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार में हैदरगढ़ कस्बा स्थित फुटपाथ पर व्याप्त अतिक्रमण अड़ंगा लगा रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस, नगर पंचायत व एनएचआई के जिम्मेदार इस परेशानी को दूर करने का स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।
हाईवे के दोनों ओर नगर पंचायत क्षेत्र के दो किमी के दायरे में लोग वाहनों को खड़ा करते हैं। फुटपाथ पर पटरी दुकानदार काबिज हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
मुख्य चौराहे पर जिला पंचायत मार्केट के सामने, काशीराम कॉलोनी गेट, पोस्ट ऑफिस, हनुमान मंदिर, मस्जिद के आसपास, पानी की टंकी गली, सब्जी मंडी गली, रामेश्वरम शिवाला मार्ग, सुबेहा तिराहा से लेकर सार्वजनिक इंटर कॉलेज के आगे तक, सीओ कार्यालय, पुराने उपनिबंधन कार्यालय व ब्लॉक तक फुटपाथ अतिक्रमण का शिकार है। दो पहिया, चार पहिया व अन्य भारी वाहनों की पार्किंग से आधी सड़क बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
सीज वाहन भी सड़क पर खड़े
कोतवाली हैदरगढ़ के पास लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहनों की कतार है। इससे आधी सड़क अवरुद्ध रहती है। ऐसे में कोतवाली के सामने ही अक्सर जाम लगता है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहता है। प्रशासन व नगर पंचायत से मिलकर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।