{"_id":"5ffdf1898ebc3e32852b7d4d","slug":"encroachment-barabanki-news-lko559550352","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजा बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कई बार चेतावनी बावजूद कब्जा न हटाने पर तहसील प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस ने मंगलवार को पूरे दिन जेसीबी मशीन लगाकर पक्का निर्माण तोड़ दिया और टिनशेड उखाड़ दिए। इस दौरान बचाव में व्यापारी आगे आए किन्तु प्रशासन की सख्ती के सामनेे किसी की न चली। भारी पुलिस व पीएसी देख कई व्यापारी खुद ही अपना सामान हटाने में लग गए। पूरे दिन चली इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में हड़कंप रहा। पल्हरी स्थित पालिका की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया।
शहर में पल्हरी टेम्पो स्टैंड के समीप गाटा संख्या 197 नगर पालिका की 1.157 हेक्टेयर जमीन पर दुकानदारों व अन्य लोगों का अवैध कब्जा है। एसडीएम सदर अभय पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुशील सिंह नेतृत्व में मंगलवार सुबह पल्हरी स्थित नगर पालिका की जमीन से कब्जा हटाने का काम शुरू हुआ। वाहनों की रिपेयरिंग करने वाले, इलेक्ट्रिकल्स आदि की दुकानों समेत कई गुमटियां हटा दी गईं। शुरू में तो दुकानदार समझ रहे थे कि पहले की तरह इस बार भी कब्जा हटाओ अभियान की खानापूरी की जाएगी।
किन्तु नायब तहसीलदार की सख्ती से जब कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोग विरोध में भी आ गए। नायब तहसीलदार और कर निर्धारण अधिकारी कमलेश चौबे ने खड़े होकर पहले उनका ही अतिक्रमण तोड़ दिया। भारी पुलिस बल व पीएसी को देख दुकानदार सहमे दिखे। कई दुकानदार खुद ही कब्जा हटाने लगे।
विज्ञापन
कब्जा हटाने के दौरान कई रसूखदार व्यापारी बचाव में आए तो जरूर, पर नायब तहसीलदार व कर निर्धारण अधिकारी की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। कब्जा हटाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस मौके पर कर अधीक्षक रेनू सिंह, नरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक इंद्रजीत, नदीम, पल्लवी, कुलदीप सिंह एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
दुकानदारों के चेहरे से गायब होती गई रंगत
कब्जा हटाए जाने के दौरान सड़क पर भीड़ लगी रही। लोग कब्जा हटाने का नजारा देख रहे थे। दुकानदारों को भी ऐसी उम्मीद न थी कि इस कदर कब्जा हटेगा। जैसे-जैसे कब्जा हटाने का शिकंजा कसता गया दुकानदारों के चेहरे से रंगत गायब होती दिखी।