फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encroachment

एसडीएम के आदेश पर पट्टाधारकों की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा

Thu, 12 Sep 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
encroachment
पट्टाधारकों की जमीन से
विज्ञापन

हटाया जाएगा अवैध कब्जा
क्रासर
ग्रामीणों की गुहार के बाद एसडीएम ने दिया आदेश
- माई सिटी रिपोर्टर
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के गैरिया गांव के पट्टा धारकों ने बुधवार को उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार रामसनेहीघाट से मिलकर वर्षों पूर्व पट्टे पर आवंटित हुई जमीन की पैमाइश करा कर पूरा कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को राजस्व तथा पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बुधवार को गैरिया गांव के लल्लू यादव, बाबूलाल, सोहनलाल, रामसनेही, मातादीन, देवीदयाल, किशन, प्रेमचंद ,शंकर दत्त, रघुनाथ, छविनाथ, छोटेलाल, स्वामी दयाल व रामफेर आदि पट्टा धारक ग्राम प्रधान ओम प्रकाश अवस्थी की अगुवाई में उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार रामसनेहीघाट से मिले और प्रार्थना पत्र देकर वर्षों पूर्व पट्टे पर आवंटित हुई भूमि की पैमाइश करा कर उस पर कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। पट्टा धारकों ने बताया कि वर्षों पूर्व पट्टे पर भूमि आवंटित की गई थी। कुछ ने तो आवंटित भूमि पर कब्जा कर लिया जबकि अधिसंख्य लोगों को पूरी जमीन पर कब्जा नहीं मिला। निशानदेही न होने के कारण कुछ लोगों ने दूसरे की जमीन पर कब्जा कर लिया। पट्टा धारक लल्लू यादव का कहना था कि उसकी पट्टे की जमीन पर गांव के ही दूसरे पट्टा धारक कुंवर चंद आदि ने अपना कब्जा कर रखा था। शिकायत पर गत दिनों ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लेखपाल द्वारा उसकी जमीन की पैमाइश करवाई गई और संबंधित को जमीन खाली करने के निर्देश भी दिए गए बावजूद इसके विपक्षी कुंवर चंद्र आदि ने जमीन खाली नहीं की। पट्टा धारकों की समस्या को अधिकारी द्वय ने काफी गंभीरता से लिया और कानूनगो को राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा दिलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला ने लगाया पायल चोरी का आरोप
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। घर में सो रही महिला के पैरों से पायल खोल रहे चोर को महिला ने पहचान लिया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी प्रीति पत्नी राम सिंह मंगलवार की रात को घर मे सो रही थी तभी उसके घर पहुंचा एक युवक पायल चोरी करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी को पहचान लिया है। एसओ संतोष कुमार का कहना है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed