फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Employment fair gave wings to dreams, faces lit up

Barabanki News: रोजगार मेले से मिले सपनों को पंख, खिल उठे चेहरे

Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Employment fair gave wings to dreams, faces lit up
बाराबंकी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेले में जिले के युवाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की। इस दौरान तमाम युवाओं के सपनों को भविष्य में उड़ान के पंख मिले। मेले में जुटी भीड़ के कारण हुई तमाम दिक्कतों के बाद हाथ आए नौकरी के नियुक्ति पत्र ने युवाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अभी तक जिले के डेढ़ सौ युवाओं को मेले में विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

देश विदेश की करीब एक सैकड़ा कंपनियों की हिस्सेदारी से हर कोई मेले में अच्छी कंपनी में नौकरी की उम्मीद लिए कतार में खड़ा दिखा। भीड़ के चलते कई घंटे तक कतार में खड़े होने की परेशानी उठानी पड़ी। रोजगार स्टॉल तक पहुंचने में ही पसीने छूट गए। इसके बावजूद युवाओं ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी किस्मत आजमाई। इसके बाद नियुक्ति पत्र हाथ में आने से उनका आत्मविश्वास दोगुना हो गया।
विज्ञापन


सपनों को पूरा करने की हुई शुरुआत
फोटो- 6
भीड़ के बीच स्टॉल तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन इंतजार का फल मीठा निकला। जेबीएम गुड़गांव की कंपनी में नौकरी मिली है। अब सपनों को पूरा करने की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग सिंह

सुधरेगी परिवार की आर्थिक स्थिति
फोटो- 7
नौकरी आसानी से नहीं मिलती, लेकिन यहां मेहनत रंग लाई। भारत निगम लिमिटेड से नियुक्ति पत्र मिला है। काफी दिनों से प्रयास कर रहा था, आज नौकरी मिलने पर बेहद खुश हूं। अब परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
प्रियम यादव

भविष्य की हुई बेहतर शुरुआत
फोटो- 8
जेबीएम कंपनी में चयन हुआ है। अभी 15 हजार वेतन का ऑफर मिला है। साथ ही अच्छे परफॉर्मेंस पर वेतन बढ़ाने का भरोसा भी मिला है। यह मेरे भविष्य की एक अहम व बेहतर शुरुआत है।

सौमेंद्र कुमार

बढ़ा आत्मविश्वास, मेहनत से करूंगा काम
फोटो- 9
काफी समय से अच्छी नौकरी की तलाश थी। रोजगार मेले में इतनी भीड़ के बीच नौकरी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा है। अब पूरी मेहनत से काम करूंगा ताकि आगे बेहतर तरक्की हासिल कर सकूं।
जय भगवान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed