फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity of 355 villages stopped due to strong wind and rain

Barabanki News: तेज हवा व बारिश से 355 गांवों की बिजली ठप

Sat, 01 Apr 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 355 villages stopped due to strong wind and rain
बाराबंकी। तेज हवा व बारिश के चलते शहर, कस्बा समेत करीब 355 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पावर काॅर्पोरेशन की टीम फाॅल्ट दुरुस्त करने में जुटी रही। खंभों के क्षतिग्रस्त होने व तार टूटने से शहर में तीन घंटे और ग्रामीण इलाकों में करीब छह घंटे बिजली गुल रही। बिजली न मिलने से करीब साढ़े चार लाख लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन



तेज हवा के चलते शुक्रवार सुबह बंकी में एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे टाउन समेत चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। वहीं बारिश के चलते पूरे शहर में करीब तीन घंटा बिजली गुल रही। हैदरगढ़ डिवीजन में 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट के चलते हैदरगढ़ ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के त्रिवेदीगंज, बहुता, चौबीसी, टेलीफोन व मंझार फीडर से जुड़े करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे बाधित हो गई। करीब पांच घंटे बाद फाॅल्ट ठीक होने पर एक-एक कर सभी फीडरों को चलाया गया। दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब तीन लाख आबादी को परेशानी हुई।
विज्ञापन



रामसनेहीघाट डिवीजन में हथौधा व जैदपुर फीडर से जुड़े पूरेचुरई, कोटवासड़क, सनाकपुर, सोहिलपुर, राजपुर, बरजोरपुरवा समेत करीब 50 गांवों की बिजली छह घंटे गुल रही। इससे 60 हजार आबादी को दिक्कतें हुईं। नगर पंचायत दरियाबाद में मुख्य लाइन का तार टूटने से बिजली आपूर्ति एक घंटे बंद रही। इससे 15 हजार लोगों को परेशानी हुई। फतेहपुर डिवीजन में टाउन, बन्नी, बसारा, इसरौली, हजरतपुर, रारिया, धमसड, रसूलपुर, बिलौली समेत 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 60 हजार आबादी तीन घंटे प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर डिवीजन में कटियारा, ददौरा, कांप, बिछलखा, सिलौटा, सिसौंदा, भरसवा समेत करीब 25 गांवों की बिजली सात से नौ घंटे गुल रही। इससे करीब 30 हजार लोगों को दिक्कतें हुईं। सुबह बिजली गुल होने से कस्बे में पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर का कहना है कि तेज हवा व बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। फाॅल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed