{"_id":"622a5ac18b84284509663df6","slug":"election-barabanki-news-lko6212513198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत हार के अंतर व 23 प्रत्याशियों के वोटों से ज्यादा नोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत हार के अंतर व 23 प्रत्याशियों के वोटों से ज्यादा नोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। चुनाव परिणाम में नोटा की संख्या आश्चर्यजनक रूप से बढ़ गई। इस चुनाव में जिले की सभी छहों विधानसभा सीटों पर 11678 मतदाताओं ने किसी प्रत्याशी को वोट करने की बजाय नोटा का बटन दबाया। नोटा की संख्या जहां प्रत्याशियों की जीत-हार के अंतर से अधिक हैं वहीं 23 प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्हें अपनी सीट पर नोटा से भी कम वोट मिले।
सबसे अधिक 2483 नोटा का प्रयोग हैदरगढ़ सीट पर हुआ। यहां तीन प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। इसी प्रकार दरियाबाद में 2363 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। यहां पांच प्रत्याशी नोटा से कम वोट पाने वाले हैं। रामनगर में 1822 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। जबकि छह प्रत्याशियों को नोटा से कम मत मिले।
जैदपुर में दो प्रत्याशियों के वोटों से ज्यादा 1761 नोटा पाए गए। कुर्सी में 1723 नोटा मिले जबकि यहां के चार प्रत्याशियों को नोटा से कम मत मिले हैं। नोटा केवल ईवीएम में ही नहीं पाए गए बल्कि पोस्टल बैलेट में भी नोटा का प्रयोग हुआ है। कुर्सी व रामनगर सीट पर हार जीत का अंतर से अधिक नोटा होने की चर्चाएं मतगणना कर्मी करते रहे। (संवाद)