फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election

तनुज 26 तो डॉ.रामकुमारी ने 20 लाख से अधिक खर्च की राशि

Tue, 01 Mar 2022 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
election
बाराबंकी। छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 51 प्रत्याशियों में से छह प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का हिसाब व्यय कमेटी के समक्ष नहीं दिया है। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों द्वारा खर्च की गई राशि की बात करें तो जैदपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया सबसे अधिक 26 लाख से ज्यादा की राशि खर्च कर अव्वल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बाराबंकी सदर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्या ने 20 लाख से अधिक की राशि खर्च की है। यह राशि बड़े नेताओं की जनसभा के साथ वाहन आदि पर खर्च की गई है।
विज्ञापन

मतदान तिथि यानी 27 फरवरी से पहले सभी प्रत्याशियों को 16, 21 और 25 फरवरी को व्यय प्रेक्षक के समक्ष चुनावी खर्च का हिसाब देना था। मतदान तिथि से दो दिन पूर्व यानी 25 फरवरी को दिए हिसाब में जैदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने सबसे अधिक 26 लाख 22 हजार 195 रुपये खर्च किए हैं। जबकि सदर सीट से भाजपा की डॉ. रामकुमारी मौर्या ने 20 लाख 50 हजार 377 रुपये खर्च कर चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन

इसी तरह रामनगर सीट से भाजपा के शरद अवस्थी ने अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा सात लाख 36 हजार 827 रुपये खर्च किए हैं। कुर्सी सीट की बात करें तो यहां पर सपा के राकेश वर्मा ने 12 लाख 89 हजार 893 रुपये खर्च किया जबकि यहीं के भाजपा प्रत्याशी ने खर्च का हिसाब नहीं दिया है। दरियाबाद सीट पर भाजपा के सतीश शर्मा ने सबसे अधिक 11 लाख 13 हजार 903 रुपये खर्च करने का ब्यौरा व्यय कमेटी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हैदरगढ़ सीट पर दिनेश रावत ने 12 लाख 14 हजार 979 रुपये की राशि चुनावी खर्च में होना बताया है। निर्धारित तिथि पर साकेंद्र वर्मा, रामकिशोर शुक्ला, अशरफ खां, नीरज वर्मा, रामदयाल और गोपीचंद ने हिसाब नहीं दिया। अब सभी प्रत्याशियों को मतगणना तिथि से 90 दिन के अंदर खर्च का हिसाब प्रस्तुत करना होगा। प्रभारी अधिकारी लेखा एवं व्यय मनोज तिवारी ने बताया कि छह प्रत्याशियों को छोड़ अन्य सभी ने हिसाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed