{"_id":"621d276a3b8dc251f0579a16","slug":"election-barabanki-news-lko6198509182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोप पंप पर हंगामें व मारपीट का वीडियो वायरल, हुई सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोप पंप पर हंगामें व मारपीट का वीडियो वायरल, हुई सुलह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में लखनऊ रोड के एक पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने पहुंचे अर्धसैनिक बल के जवानों से पंप मालिक व उसके पुत्र की कहासुनी के बाद मारपीट हुई। सोमवार सुबह हुई इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। बाद में पुलिस ने इस मामले में सुलह होने की बात कही तो पंप मालिक ने घटना को सिरे से ही नकार दिया। इसे लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही।
लखनऊ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह हंगामे व मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में पेट्रोल पंप पर अर्धसैनिक बल के जवानों को लेकर जा रही एक बस ईंधन भराने के लिए रुकती है। इसके बाद वहां मौजूद पंप मालिक व उसके पुत्र से किसी बात को लेकर जवानों से कहासुनी होने लगती है। देखते ही देखते जवान गुस्से में आ जाते हैं और मारपीट होने लगती है।
करीब एक मिनट 43 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर पूरा दिन चर्चा होती रही। इसे लेकर पहले तो पुलिस कोई तहरीर न मिलने की बात कहती रही मगर दोपहर बाद शहर कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। जबकि इसे लेकर जब पंप मालिक से बात की गई तो उन्होंने घटना होने की बात सिरे से खारिज कर दी और कहा कि ऐसी कोई घटना उनके पंप पर नहीं हुई। (संवाद)