फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elderly Woman Body Found in Kitchen in Barabanki Only Son Missing from Home Since Incident

Barabanki: रसोई में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, मुंह-नाक से निकल रहा था खून; घटना के बाद से बेटा घर से लापता

Thu, 02 Apr 2026 12:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 12:53 PM IST
सार

बाराबंकी में बुजुर्ग महिला की लाश रसोई में पड़ी मिली। घटना के बाद से इकलौता बेटा घर से लापता है। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Elderly Woman Body Found in Kitchen in Barabanki Only Son Missing from Home Since Incident
मृतका के पति से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में गुरुवार को 62 वर्षीय महिला का शव उनके घर के किचन में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव की है। गांव निवासी कंधाईलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शिवप्यारी किचन में सोती थीं। सुबह जब वे उठे तो किचन का दरवाजा बंद था। शौच के बाद घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को आवाज दी। कोई जबाब न मिलने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो शिवप्यारी का शव जमीन पर पड़ा था।

विज्ञापन

मुंह और नाक से निकल रहा था खून

बेटी सकुंता ने बताया कि उनकी मां बुधवार शाम गेहूं काटकर घर आई थीं। रात की घटना के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। सुबह करीब 7 बजे उसने अपनी मां को मृत पाया। उनके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इकलौता बेटा संजय घटना के बाद से घर पर नहीं है। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed