फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight more corona positives found

आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Eight more corona positives found
बाराबंकी। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन लोग जिस तरह से लापरवाही बरते रहे हैं, वह भारी पड़ सकती है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही कर रहे हैं। शुक्रवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में आठ और संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 48 हो गई है। अब तक मिले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में एल-वन और एल-टू अस्पताल शुरू करने पर अभी विचार ही चल रहा है जबकि गुरुवार देरशाम हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कोविड गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन का आदेश जिला प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के पीरबटावन व फतेहपुर के साढ़ेमऊ में एक-एक, नैनामऊ में दो, बंकी के शहाबपुर में एक, मसौली के निकट बड़ा मदरसा रसौली में एक, हरख के पलहरी पार में एक और बंकी के पारा खंदौली में एक, इस तरह कुल आठ और संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है और चिकित्सकों की टीम इन पर बराबर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही इन स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
देखा जाए तो पिछले दस दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है लेकिन इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं और कोरोना को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बने हैं। अगर समय रहते न सुधरे तो यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार देरशाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये कोविड गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराए जाने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और पूर्व में संचालित एल-वन और एल-टू अस्पतालों को पूरी तरह से सक्रिय रहने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा प्रतिदिन होने वाली कोरोना जांच की संख्या और बढ़ा दी गई है। प्रतिदिन 15 सौ से ज्यादा मरीजों की जांच की जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन पर तैनात टीम को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है और खासकर मुंबई से आने वालों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले में भले ही कोरोना के मरीज मिल रहे हों लेकिन हालात अभी नियंत्रण में हैं। कोरोना से निपटने को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। हम एल-वन और एल-टू अस्पताल किसी भी समय शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन होने वाली जांचें और बढ़ा दी गई हैं और ट्रेनों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश टीम को दिए गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग टीकाकरण को भी आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को 5669 लोगों ने अस्पतालों में पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। सीएमओ ने बताया कि इस बावत सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है क्योंकि कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed