{"_id":"60df5d698ebc3e09cd5c95a2","slug":"eight-injured-barabanki-news-lko5852006144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से कार सवार आठ बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से कार सवार आठ बराती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। बरात से वापस लौट रही एक वैन को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार सवार आठ बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस डंपर चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
हादसा शुक्रवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास हुआ। सीतापुर जिले के बाबूपुर गांव से बृहस्पतिवार को बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर, भवानीपुर में बरात आई थी। इसी बरात से शुक्रवार की सुबह बराती वैन से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास तेज रफतार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार सिमट गई। जिससे कार में सवार बराती घायलावस्था में उसी में फंस गए।
चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे घायल बरातियों को बहार निकलवाकर सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया । वैन चालक अतीक, उसमें सवार सूरज, तुलसीराम, राजेश, सुनील, प्रदीप, मोहित, अतीक, रामगुलाम का प्राथमिक उपचार कर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने किया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से किनारे कराया तो डंपर चालक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक ने पूछताछ में झपकी आने से हादसा होने की वजह बताई है।