{"_id":"6987b8bb767baea7715f51b07d1b9c58","slug":"eating-jatropha-eight-children-ill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा खाने से आठ बच्चे बीमार, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा खाने से आठ बच्चे बीमार, भर्ती
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम खेलते समय बच्चों ने पास लगे जेट्रोफा का फल खा लिया। हालत गंभीर होने पर सभी को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी कला निवासी आजाद 12, जैद 11, मोनीस 13, रुबीना 8, मोहसिन 10, किदवई 13 समेत आठ बच्चे शुक्रवार की शाम गांव मे खेल रहे थे। इसी बीच वहीं पास मे लगे जेट्रोफा का फल बच्चों ने खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने सभी को आनन-फानन में सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया। राहत मिलने पर उन्हें परिवारीजन घर ले आए। कुछ देर बाद हालत दोबारा खराब होने पर सभी को टिकरा गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है।