{"_id":"67574301475a140971031874","slug":"e-office-system-will-be-implemented-in-the-office-of-development-department-barabanki-news-c-315-1-brp1007-129541-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विकास विभाग के कार्यालय में लागू होगी ई ऑफिस प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विकास विभाग के कार्यालय में लागू होगी ई ऑफिस प्रणाली
Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी कार्यालय की तरह अब मुख्य विकास अधिकारी एवं विकास संबंधित सभी दफ्तरों में ई ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इससे एक तरफ जहां फाइलों की लेटलतीफी से कार्रवाइयां एवं जांच नहीं अटकेंगी, वहीं दूसरी ओर जिले में होने वाले विकास कार्यों पर भी इसका असर दिखेगा। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
डीएम कार्यालय में कुछ माह पूर्व ई ऑफिस प्रणाली को लागू किया गया था। इसमें कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों पर तैयार होने वाली फाइलों को ऑनलाइन किया जा रहा रहा है। इससे पेपर की आवश्यकता कम होने के साथ ही सभी संबंधित अफसरों के पास फाइल पहुंचने में भी बिना वजह देरी नहीं हो रही है। कलेक्ट्रेट के बाद अब इस प्रणाली को मुख्य विकास अधिकारी एवं उनसे संबंधित विभागों में लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सोमवार को अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीडीओ अ. सुदन को निर्देश दिया कि विकास विभाग से जुड़े कार्यालयों में ई ऑफिस की व्यवस्था जल्दी शुरू की जाए। इसके बाद सीडीओ ने संबंधित सभी विभागों को तैयारियां करने के निर्देश दिया है।