फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dry run

दूसरे चरण में मिटी झिझक, सीएमएस समेत 915 पर हुआ पूर्वाभ्यास 18-44-53

Tue, 12 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
dry run
बाराबंकी। दूसरे चरण के ड्राई रन में स्वास्थ्य कर्मियों की झिझक मिट गई। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस समेत 915 लोगों पर पूर्वाभ्यास सफल हुआ। कोरोना का टीका लगाए जाने को लेकर ड्राई रन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह रामसनेहीघाट पहुंचे तो सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने चार अस्पतालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दो जनवरी को हुए पहले चरण की अपेक्षा इस बार स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना के टीकाकरण को लेकर मन में झिझक काफी दूर हो गई थी। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाने और लगवाने के लिए जागरूक दिखे। जिले में 24 अस्पतालों में दिनभर ड्राई रन का रिहर्सल होता रहा जिसे देखने के लिए इलाके के एसडीएम, एसीएमओ भी कई केंद्रों पर पहुंचे। जिले में ड्राई रन के दूसरे चरण का आयोजन सोमवार को 17 सीएचसी, दो पीएचसी, जिला महिला और जिला पुरुष अस्पताल के अलावा हिंद अस्पताल, मेयो अस्पताल में किया गया था लेकिन बाद में चंद्रा अस्पताल को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता श्रीवास्तव समेत 915 स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना का टीका लगाए जाने का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग के एक कक्ष में कोरोना टीका लगाए जाने का कार्यक्रम हुआ। यहां पर मौजूद एएनएम मंशा शुक्ला ने स्वास्थ्य कर्मी राजकुमार वर्मा को कोरोना का पहला टीका लगाया। पूरी प्रक्रिया सीएमएस डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके शुक्ला और डब्ल्यूएचओ के डॉ. उपांत राव की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगाए जाने के बाद आधा घंटे तक लाभार्थी को ऑब्जर्वेशन कक्ष में रखा गया और जब उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई तो उसे घर जाने दिया गया। वहीं जिला महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल सीएमएस डॉ. संगीता श्रीवास्तव पर किया गया, एएनएम लता वर्मा ने सीएमएस को कोरोना का पहला टीका लगाया। इस दौरान टीकाकरण कराने वालों में न तो पहले वाली झिझक दिखी और न ही टीका लगाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में किसी प्रकार की हड़बड़ाहट। चिकित्सक भी पूरी तरह से मुस्तैद थे तो सभी स्थानों पर कोरोना वैक्सीन रखने के इंतजाम भी पहले से बेहतर दिखाई दिए।
ड्राई रन की हकीकत से रुबरु हुए डीएम
रामसनेहीघाट। सीएचसी बनीकोडर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ड्राई रन की हकीकत से रूबरू हुए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल के साथ सुबह करीब 10:15 बजे सीएचसी पहुंचे जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से प्रवेश संबंधी जानकारी ली तो टीकाकरण कैसे किया जाना है, इस प्रक्रिया को पूरी तरह से देखा। इस दौरान तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से टीका लगाए जाने तथा टीका लगने के बाद बरते जाने वाले एहतियात के बारे में जानकारी ली। वहीं आर्ब्जरवेशन के लिए बनाए गए कक्ष को देखा और मौके पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक को आवश्यक निर्देेश भी दिए।
सीएचसी पर सफल रहा ड्राई रन का दूसरा चरण
सीएचसी पर आयोजित ड्राई रन का दूसरा चरण पूरी तरह से सफल रहा। सीएचसी सिरौलीगौसपुर में शैलेश रावत, अभय सिंह और अभिषेक यादव को एएनएम नेहा, अंजू व प्रतिभा द्वारा टीकाकरण किया गया। फतेहपुर सीएचसी पर जांच करने पहुंचे एसडीएम पंकज सिंह की मौजूदगी में ड्राई रन का आयोजन हुआ। सीएचसी देवा में एसडीएम सदर अभय पांडेय और सीओ सिटी सीमा यादव की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मी अजय को एएनएम द्वारा टीका लगाया गया। वहीं त्रिवेदीगंज सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. एएस गौतम की निगरानी में ड्राई रन हुआ। इसके अलावा हैदरगढ़, जैदपुर, सतरिख, जाटा बरौली, रामनगर, सूरतगंज, टिकैतनगर में ड्राई रन का सफल आयोजन किया गया।

जिले के 24 अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर ड्राई रन का आयोजन किया गया। इस दौरान 915 स्वास्थ्य कर्मियों पर इसका ट्रायल किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। मेरे द्वारा भी चार अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। पहले चरण में जो कमियां रह गई थीं दूसरे चरण में उन्हें दूर कर लिया गया है। अब सिर्फ कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed