फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Drums were played, gulal was blown, Gauri's son departed

Barabanki News: बजा ढोल, उड़ा गुलाल, विदा हुए गौरी के लाल

Fri, 05 Sep 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drums were played, gulal was blown, Gauri's son departed
फतेहपुर। कस्बे में सजे पूजा पंडालों में बृहस्पतिवार सुबह श्रीगणेश प्रतिमाओं का शृंगार कर भक्तों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद माता माली बाग, संतोषी माता मंदिर, यशोदा मंदिर, हनुमान मंदिर, पचघरा, दल मंडी, जोशी टोला, काजीपुर सहित अन्य स्थानों की प्रतिमाओं को फूलों से सजी बग्घियों व रथों पर विराजमान किया गया। आरती व पूजन के बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकाल तक नम आंखों के साथ गौरी के लाल को विदाई दी गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पटेल चौराहा और ब्लॉक तिराहा पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा भगवान महावीर मार्ग, मुंशीगंज, मस्तान रोड, बेलहरा चौराहा, पटेल चौराहा, सट्टी बाजार व तहसील मार्ग से होते हुए श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब पहुंची। विसर्जन स्थल पहुंचते ही गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। सरोवर के सभी घाटों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि तिल धरने की जगह नहीं थी। देर शाम तक जयकारों के बीच एक-एक कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed