फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Double-decker bus overturned by bull, six injured

सांड से टकरा पलटी डबल डेकर बस, छह घायल

Wed, 09 Sep 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Double-decker bus overturned by bull, six injured
रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर बैसनपुरवा गांव के निकट हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : BARABANKI
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब दो बजे दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही डबल डेकर वातानुकूलित बस बैसनपुरवा के निकट सांड से टकराकर पलट गई। बस में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस से दरभंगा जा रहे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से शाम करीब 10 बजे वह बस से निकले थे। बस में करीब दो दर्जन यात्री थे। इसमें कई लोग लखनऊ में उतर गए थे। केवल 10 लोगों को लेकर बस दरभंगा जा रही थी।
विज्ञापन

लखनऊ से बस चलने के बाद सभी यात्री अपनी सीटों पर सो रहे थे। करीब दो बजे बैसन पुरवा गांव के निकट सड़क पर एक सांड के आने से बस उससे टकराकर नीचे खड्ड में पलट गई। बस के पलटते ही अंदर सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच उधर से गुजर रहे किसी वाहन चालक में इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पाते ही कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद राय मौके पर पहुंचे और बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
डबल डेकर बस पलटने से फिरोजाबाद के मंगलपुरा निवासी 23 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजस्थान के अलवर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार, बिहार के खगड़िया निवासी सत्यदेव तथा लखीमपुर के भटपुरवा निवासी पुत्ती लाल तथा उनकी पत्नी रमा देवी के साथ ही छह माह का पुत्र अंकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए मुख्यालय भिजवाया गया। डबल डेकर बस के पलटने तथा सड़क पर पडे मृत सांड के चलते लखनऊ अयोध्या लेन बंद हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तीन क्रेनों द्वारा डबल डेकर बस को सीधा कराने के साथ ही राजमार्ग से हटवा कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed