फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dog attacks are not stopping.

Barabanki News: नहीं थम रहे कुत्तों के हमले, 141 को लगा एआरवी

Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Dog attacks are not stopping.
बाराबंकी। कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए। अकेले जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक 141 लोगों को एंटीरैबीज वेनम का इंजेक्शन लगाया गया। इनमें अधिकांश मामले कुत्तों के हमले के थे, जबकि कई लोग बंदरों के हमले के भी शिकार हुए थे। लगातार हो रहीं ऐसी घटनाओं को देखते हुए डीएम के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



शहर के लखपेड़ाबाग के दिव्यांशु श्रीवास्तव रविवार को श्रीराम कॉलोनी में अपने मित्र से मुलाकात करने गए थे। यहां से लौटते समय कुत्ते ने इन पर हमला कर दिया, हालांकि इन्हें गंभीर जख्म नहीं हुआ, लेकिन एहतियातन एआरवी लगवाया है। गांधीनगर का 10 वर्षीय आयुष रविवार की दोपहर अपने घर से बाहर खेलने के लिए निकला था, तभी उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया। परिजनों ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया और सोमवार को जिला अस्पताल में एआरवी का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन



इसी तरह शहर के हजाराबाग के सुरेश, अयोध्या की दार्शिल शर्मा, लखपेड़ाबाग के अभय, लक्ष्मणपुरी के उदय प्रताप, मयूर विहार कॉलोनी के अनूप श्रीवास्तव, बनवा के ओमप्रकाश, पीरबटावन के फैजान (8) पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया। इनके अलावा सफदरगंज, सैदनपुर, कोठी, जहांगीराबाद, बंकी के गदिया समेत अन्य तमाम इलाकों में कुत्तों के हमले के शिकार होकर करीब 131 लोग जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकेले जिला अस्पताल में प्रति माह करीब 800 वॉयल एआरवी की खपत होती है, जिनमें करीब 3200 लोगों को टीके लगाए जाते हैं। पिछले दिनों पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एएनटीएफ थाने के सामने मासूम अथर्व को कुत्तों के झुंड द्वारा जख्मी किए जाने के बाद अमर उजाला ने अभियान शुरू किया, जिसका डीएम सत्येंद्र कुमार ने संज्ञान लिया और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही यहां एनीमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम शुरू हो सकता है। ईओ संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कराकर कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed