{"_id":"7711479256e0b332a6bac969c19fb7e5","slug":"do-the-work-withtransparency-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता से करें काम: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता से करें काम: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान कर्मी पूरी तरह से पारदर्शी रहे जिससे कि मतदान के दिन पारदर्शिता दिखाई दे।
विज्ञापन
कर्मचारियों की उपस्थित 99 प्रतिशत से अधिक होने पर डीएम ने कर्मचारियों की सराहना भी की। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि पहले चरण का चुनाव नौ अक्टूबर को जिले के चार ब्लॉकों देवा, बंकी, हरख और मसौली में होगा।
इसके लिए शनिवार और रविवार दो दिनों में करीब 53 सौ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इन्हीं कर्मचारियों के सहारे पहले चरण का पंचायत चुनाव होना है।
इसलिए चुनाव के दिन कोई ऐसा कार्य नहीं कराना है जिससे की कोई उंगली उठा सके। आयोग के निर्देश हैं पूरी तरह से उसका अनुपालन करना है और मतदान के दिन पारदर्शिता दिखे इसके लिए पूरी तरह से पारदर्शी रहना है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षामित्रों की वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन हमारे अधिकारियों ने इस चुनौती को गंभीरता से लिया और हम उसमें सफल भी रहे। कहा कि ड्यूटी के दौरान भी कर्मचारियों को इसी तरह से मुस्तैदी दिखानी है जिस प्रकार से प्रशिक्षण में दिखाई है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, डीडीओ एके सिंह, डीएसटीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह, बीएसए पीएन सिंह, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. विजय कृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।