फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dm visit

डीएम नाराज, कहा भ्रमण करें जिला मिशन प्रबंधक

Thu, 23 Sep 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
dm visit
बाराबंकी। फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आफिस में बैठकर काम काज करते देख जिलाधिकारी डॉ. आदर्श कुमार बिफर उठे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय और ब्लॉक पर तैनात कर्मचारी भ्रमण पर निकले और भ्रमण रजिस्टर भी तैयार करें। श्री सिंह बुधवार को विकास भवन स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पहुंचते ही विकास भवन में हड़कंप मच गया। सभी कार्यालयों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी अपने-अपने कमरों में कार्य करते नजर आए। इस बीच डीएम ने सीडीओ एकता सिंह के साथ करीब 40 मिनट एनआरएलएम के कार्यालय में रुक कर योजनाओं की पत्रावालियां देखी और एक-एक कर्मचारियों से सवाल जवाब भी किए।
विज्ञापन

इस दौरान फील्ड की जगह आफिस में बैठे मिले जिला मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वह सप्ताह में तीन दिन भ्रमण करें और भ्रमण रजिस्टर भी तैयार करें। उन्होंने ब्लॉकों पर तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को भी ग्राम पंचायतों में भ्रमण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महिला समूहों को रिवालविंग फंड, सीआईएफ व सीसीएल के लिए पात्र स्वयं सहायता समूहों को चयनित कर लाभांवित कराया जाए। निरीक्षण में सामने आया कि डीएम ने पाया कि जिला मुख्यालय व ब्लॉक पर तैनात कर्मचारियों का यात्रा भत्ता एक वर्ष से अधिक से लंबित है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल बकाया भुगतान कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed