फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Diwali coming up domestic gas shortage

दिवाली आते ही बढ़ी घरेलू गैस की किल्लत

Wed, 04 Nov 2015 11:50 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
दिवाली आते ही घरेलू गैस की किल्लत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के दूसरे दिन आपूर्ति की जाने वाली गैस 15 दिन बाद भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जबकि होटल व ढाबों पर घरेलू सिलेंडर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। विभाग की लापरवाही के कारण गैैस एजेंसी मालिक बेखौफ होकर कालाबाजारी कर रहे हैं। जिसका सीधा असर एलपीजी उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


घटतौली के कारण एक माह चलने वाला सिलेंडर 20 दिन में ही खत्म हो रहा है, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


त्यौहारों के इस सीजन में डिमांड बढ़ने पर होटलों व मिठाई की दुुकानों पर घरेलू सिलेंडर खपाए जा रहे हैं। जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 1.5 लाख और कामर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या पांच हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस बुक कराने के 15 दिन बाद सिलेंडर मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक माह से ज्यादा चलने वाला सिलेंडर घटतौली के कारण 15-20 दिन में खत्म होने से गैस की खपत ज्यादा हो रही है।

21 दिन पर मिलने वाली गैैस बीच में ही खत्म होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। होटलों पर घरेलू सिलेंडर के उपयोग में इजाफा होने के बावजूद विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

शिकायत के बाद भी होटल संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed