फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dispute during dancing in Barabanki accused beat to death young man who had come in wedding procession

Barabanki News: आर्केस्ट्रा में नाचने के दौरान विवाद, आरोपियों ने पीट-पीटकर बरात में आए युवक को मार डाला

Sun, 04 May 2025 03:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 May 2025 03:30 PM IST
सार

बाराबंकी में आर्केस्ट्रा में नाचने के दौरान विवाद दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने बरात में आए युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसे पीट-पीटकर मार डाला। घटना से घर में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Dispute during dancing in Barabanki accused beat to death young man who had come in wedding procession
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर रात बरात में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव की है। शनिवार को गांव में बरात आई थी। बरात कोतवाली क्षेत्र के ही पेचरुआ गांव से आई थी। आर्केस्ट्रा में नाचने के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने बरात में आए पेचरुआ निवासी गोकुल (19) पुत्र शिवराम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों ने किसी तरह उसे बचाकर सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने केजीएमयू, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बरात में मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हुई है। मामले में तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed