{"_id":"6a627c669d82e3a3990a37bd","slug":"direct-race-for-teacher-redeployment-halted-barabanki-news-c-315-1-brb1038-175019-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: समायोजन के लिए शिक्षकों की सीधी दौड़ पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: समायोजन के लिए शिक्षकों की सीधी दौड़ पर लगा ब्रेक
Fri, 24 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। समायोजन की आपत्तियों को लेकर अब शिक्षक अपनी मर्जी से सीधे प्रयागराज कार्यालय के चक्कर नहीं काट सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों की इस सीधी दौड़ पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। समायोजन प्रक्रिया से नाराज या असहमत शिक्षकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब बीईओ कार्यालय के रास्ते से होकर गुजरना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन के तहत समायोजन सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, वरिष्ठता में अनदेखी या अन्य तकनीकी खामियों पर आपत्ति दर्ज कराने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब प्रभावित शिक्षकों को सबसे पहले अपने विकास खंड के बीईओ कार्यालय में ही जाकर ऑफलाइन अपनी लिखित आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी।
बीईओ दफ्तर में आपत्ति दर्ज होते ही वहां से संबंधित शिक्षक को एक आधिकारिक प्राप्त रसीद और सीरियल नंबर जारी किया जाएगा। इसके बाद बीईओ कार्यालय से मिली उसी मुहरयुक्त प्राप्त रसीद की फोटो कॉपी को शिक्षक स्वयं स्पीड पोस्ट के जरिये एक सप्ताह के भीतर सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज को भेजेंगे।
विज्ञापन
विभाग ने साफ किया कि कोई शिक्षक सीधे प्रयागराज आपत्ति भेजता है या बीईओ दफ्तर की रिसीविंग संलग्न नहीं करता है, तो उसकी आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया जाएगा।