फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Diarrhea spread over village Palpur, 10 sick

पालपुर गांव में फैला डायरिया, 10 बीमार

Mon, 14 Aug 2017 11:45 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 14 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread over village Palpur, 10 sick
हैदरगढ़ क्षेत्र के पालपुर गांव में डायरिया पीड़ित- पूजा - फोटो : अमर उजाला
पालपुर गांव में उल्टी दस्त से पीड़ित दस मरीजों को उनके परिवारीजनों ने इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। सूचना के बाद भी इलाज नहीं मिलने पर कई मरीज अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं।       
विज्ञापन


पालपुर मजरे रामनगर गांव में पूजा(3), पवन(5), सुर्जकला(60), रामफेर(40), रामफेर(40), गंगादेई(35), महेश(28), रामअवध(50), करन(2), लाली(3) कई दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित है। प्रधान प्रतिनिधि गंगा सिंह ने कहा कई बार सूचना के बाद भी गांव में इलाज नहीं मिलने पर सीएमओ को फोन कर लापरवाही की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी अधीक्षक मुकुंद पटेल ने फोन करके मरीजों को सीएचसी भिजवाने की सलाह दी थी। सोमवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम के कहने पर परिवारीजन अपने मरीजों को लेकर सीएचसी गए जहां इलाज किया जा रहा है। इनके अलावा कई परीवारीजन अपने मरीजों को रिश्तेदारों के यहां ले जाकर निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। अधीक्षक मुकुंद पटेल ने कहा डॉक्टरों की टीम इलाज के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed