फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dial 112 accused of obscenity

डायल 112 के आरक्षी पर महिला ने लगाया अश्लीलता का आरोप

Sat, 20 Mar 2021 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 accused of obscenity
बाराबंकी। डायल 112 के आरक्षी पर एक महिला ने अश्लीलता का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष से शिकायत की है। महिला ने शिकायती पत्र के साथ मोबाइल पर आरक्षी से हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की है।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र निवासिनी अनुसूचित जाति की महिला ने शिकायती पत्र के जरिये बताया है कि पिछले दिनों उसका पड़ोसी से विवाद हो गया था। विवाद की शिकायत करने वह टिकैतनगर थाने गई थी। उसके बाद से डायल 112 का आरक्षी महेतम सिंह उसके गांव व घर आने लगा। महिला का आरोप है कि उसे अकेला पाकर आरक्षी ने कई बार अश्लील हरकत की। उसके बाद वह मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करने लगा।
विज्ञापन

महिला ने शिकायती पत्र के जरिये यह भी कहा है कि आरक्षी ने अकेले मिलने व टिकैतनगर थाने आने का भी दबाव बनाया। इसकी शिकायत उसने पुलिस विभाग के अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उलटे उसे व उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर महिला ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, इसकी जानकारी कराकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed