फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dhanokhar pond decorated on Dev Divali

5100 दीपों से जगमगाया धनोखर सरोवर  

Thu, 22 Nov 2018 11:50 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Thu, 22 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dhanokhar pond decorated on Dev Divali
देव दिवाली - फोटो : Amarujala

शहर के प्राचीन धनोखर मंदिर स्थित तालाब पर गुरुवार शाम ढलने के बाद जगमगाते दीपों का नजारा सभी को भा गया। देव दीपावली की पूर्व संध्या पर इस तालाब के हर हिस्से को 5100 दीपों से सजाने के साथ ही विशेष आरती की गई। इस दौरान घंटे घडिय़ाल से वातावरण गूंज उठा। मुख्य हिस्से को प्रज्जवलित दीपों से सजाने सेे ऐसी मनमोहक छटा बिखर गई जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी व महाकाल का तांडव नृत्य आर्कषण का केंद्र रहा। तालाब पर दीपों संग लोगों ने खूब सेल्फी भी ली।  

विज्ञापन

 

धनोखर सरोवर समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद प्रद्युम्न यादव पउवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर धनोखर मंदिर के सन्निकट चक्राकार तालाब को दीयों से सजाया गया। शाम का तालाब के हर हिस्से व जीनों पर कुल 5100 दीया रखे गए। तालाब को दीपों से सजाने के बाद इन्हें एक-एक करके जलाया गया। जलने के बाद सभी दीपों से एक अद्भुत व मंत्रमुग्ध करने वाली छटा बिखर गई। दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद सभी ने पुष्प अर्पित करने के बाद आरती भी उतारी। प्रद्युम्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार हुआ है आगे हर वर्ष किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद कुमार गोप ने गंगा आरती की और कहा कि देव दीपावली सदैव युग युगांतर तक मनाई जाए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष  अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, संजय निगम, शिवम शुक्ला, आशीष सिंह आर्यन, पंकज मिश्रा, राजेश गुप्ता, रवीनन खजांची, राजेश गुप्ता, विकास, राजन शर्मा, अतुल निगम आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed