फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

धान खरीद न होने और खाद की किल्लत पर उठाए मुद्दे

Sat, 13 Nov 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। जिला योजना समिति की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने सदन के समक्ष कई मुद्दे उठाए। भाकियू नेता और डीडीसी रामबरन ने कहा कि वन विभाग करोड़ों की लागत से पौधरोपण तो करता है लेकिन उनकी देखरेख की व्यवस्था नहीं होती है। इस पर वन मंत्री ने कहा कि इसके लिए समय-समय अफसरों की टीम क्रॉस चेकिंग करती है। डीडीसी नेहा आनंद ने कहा कि छह बार शिकायत की लेकिन उनके क्षेत्र के हैंडपंप रिबोर नहीं हुए।
विज्ञापन

डीडीसी गुलाब रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत के अंदर भी डीडीसी को सड़कें बनाने की जिम्मेदारी दी जाए। वहीं डीडीसी शहंशाह ने जिले में धान खरीद न होने, महंगे दामों पर भी किसानों को खाद न मिलने का मुद्दा पूरे जोरशोर के साथ उठाया। उनकी तेज आवाज पर सदर विधायक सुरेश यादव ने सदन की गरिमा के साथ अपनी बात रखने की सलाह दी। विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू ने सदन में मुद्दा उठाया कि जिस प्रकार सांसद, विधायक और प्रधान को मानदेय मिलता है उसी प्रकार क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को भी प्रतिमाह मानदेय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

क्योंकि वह भी जनप्रतिनिधि हैं। धान खरीद और खाद के सवाल पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सदन को अवगत कराया कि वह स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की गई है। वहीं एक सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत के बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। इस पर डीएम ने सदन को उनके न आने के कारण से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने डीएम से सभी सदस्यों की शिकायतों को दूर करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed