फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhaan khareed

धान की कुटाई के लिए अटैच की गई दस और राइस मिलें

Sat, 27 Nov 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
बाराबंकी। सरकारी केंद्रों पर खरीदे जा रहे धान की कुटाई के लिए जिले की दस और राइस मिलों को क्रय केंद्रों से अटैच किया गया है। साथ ही अटैच किए गए क्रय केंद्रों से खरीद की उठान में तेजी लाने का निर्देश भी मिल संचालकों को दिया गया है। साथ ही चेताया गया है कि जो राइस मिल मालिक धान की उठान में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है और अब तक करीब 66 सौ एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। पहले चरण में सरकारी केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान के लिए 42 राइस मिलों को अटैच किया गया था। इसके बाद भी क्रय केंद्रों से खरीदे गए धान की उठान में अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही। इसको देखते हुए शुक्रवार को दस और राइस मिलों को क्रय केंद्रों से अटैच करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

भरोसा जताया गया है कि इन राइस मिलों के क्रय केंद्रों से जुड़ जाने के बाद धान खरीद में और तेजी आएगी। क्रय केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि राइस मिल मालिक क्रय केंद्रों से ट्रकों के जरिए भेजे गए धान को समय से अनलोड नहीं कर रहे हैं । इसी वजह से खरीदा गया धान क्रय केंद्रों पर डंप होता जा रहा है। राइस मिल मालिक सरकारी धान की कुटाई करने में भी पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं, इसका भी सीधा असर धान की खरीद पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed