फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhaan khareed

जिले में खरीदा गया मंडल का सबसे अधिक धान

Fri, 26 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
बाराबंकी। जिले में धान की खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। खरीद के 25 दिन बाद ही जिला मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही एफसीआई को एडवांस लॉट देने और क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान में भी तेजी आई है। यहीं कारण है कि अब धान खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ जुटने लगी है और प्रतिदिन कम से कम पांच हजार से सात हजार क्विंटल की खरीद हो रही है।
विज्ञापन

पिछले साल धान खरीद को लेकर हुए बवाल को देखते हुए इस वर्ष धान खरीद की कमान जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने अपने हाथ में ले ली और पूरी खरीद प्रक्रिया पर नजर रखने का जिम्मा एडीए राकेश कुमार सिंह को सौंप दिया। दोनों अधिकारी समय-समय पर इसको लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार के साथ ही धान खरीद से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें कर आवश्यक निर्देश देते रहे हैं।
विज्ञापन

जिले 63 केंद्रों के माध्यम से 6 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा सकी है। देखा जाए तो इस बार धान खरीद को लेकर अभी तक किसी केंद्र पर कोई बवाल नहीं हुआ है यहीं कारण है कि जिले में धान खरीद तेजी से रफ्तार पकड़ रही है और जिला मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की कुटाई को तैयार हुए मिल मालिक
धान खरीद शुरू होने से पहले ही राइस मिल मालिकों ने साफ कर दिया था कि वह इस बार धान की कुटाई नहीं करेंगे। लेकिन अधिकारियों ने राइस मिल मालिकों के साथ बैठक कर उनकी बात को सुना। यहीं कारण है कि राइस मिल मालिक भी धान की कुटाई को तैयार हुए और एफसीआई को एडवांस लॉट देने के साथ ही क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान भी शुरू कर दी है। इससे धान खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है और प्रतिदिन करीब 5 से 7 हजार क्विंटल धान की खरीद हो रही है।
किस जिले ने अब तक कितना खरीदा धान
अयोध्या ने निर्धारित लक्ष्य 85800 एमटी के सापेक्ष अब तक 898 एमटी, आंबेडकरनगर ने 158400 एमटी के सापेक्ष अब तक 3115 एमटी, सुल्तानपुर ने 102600 एमटी के सापेक्ष 1811 एमटी, बाराबंकी ने 166200 एमटी के सापेक्ष अब तक 6061 एमटी और अमेठी ने 125900 एमटी के सापेक्ष 3168 एमटी धान की खरीद की है।

धान खरीद में जिला मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। राइस मिल मालिक एडवांस लॉट एफसीआई को देने के साथ ही क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान तेजी से कर रहे हैं जिससे धान की खरीद को और गति मिली है। धान खरीद पर नजर रखने के साथ ही समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठकर आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
-राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed