फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   devotees went to temples

मां के दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त

Wed, 14 Oct 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 14 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

ब्रह्मलोक की संचालिका और सृष्टि का विस्तार करने वाली माता ब्रह्मचारिणी की बुधवार को पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में घंटा घड़ियाल व जयकारों की गूंज के साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में सजे देवी दरबारों में मां की महिमा का बखान हुआ।

विज्ञापन


सुख समृद्धि के पर्व पर मां दुर्गा के गुणगान चारों ओर हो रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को शहर ही नहीं गांव में भी मंदिरों में देवी गीतों के बीच माता की भक्ति की धूम रही। सुबह व शाम देवी स्तुति के बीच द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ ही माता के भजन व कीर्तन हुए।
विज्ञापन


आकर्षक रूप से फूलों से सुसज्जित माता की आभा देखते ही बनती है। बुधवार को सुबह से ही भक्तों की कतार मंदिरों में जुट गई, इसमें महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में पुरुष व बच्चे भी थे। मंदिरों में सुबह और शाम को आरती और भजन-कीर्तन हुआ। सुबह होते ही देवी भक्ति गीतों ने माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में देवी गीत...अंबे तू है जगदंबे काली, ओ जंगल के राजा मेरी मैया को ले के आ जा.. आदि देवी गीतों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीण अंचलों में भी श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाकर पूजा अर्चना की।

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कस्बा मरकामऊ में नवम मां दुर्गा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को मथुरा वृंदावन से आए बृज के कलाकारों ने कृष्णलीला का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। माखन चोरी, मयूर नृत्य व झांकी की खूब सराहना हुई। जीवंत मंचन देख पंडाल तालियों से गूंज उठा। कुंतेश्वर मंदिर, रसूलपुर आदि गांवों में दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।


मसौली कस्बा मसौली स्थित बाजार में दुर्गा पूजा एवं महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। गुरुवार को जवाबी कीर्तन साधना सिंह रायबरेली व जीएस अज्ञानी बहराइच के मध्य होगा। 16 अक्टूबर को श्याम नाट्य कला, 17 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 18, 19 को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 20 को आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है। 22 को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। कटरा में 17 अक्टूबर को जागरण व 18 को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed