{"_id":"69050ac529836614e70b3809","slug":"despite-the-building-being-built-the-polling-booth-did-not-return-barabanki-news-c-315-slko1012-150836-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भवन बनने के बावजूद नहीं लौटा मतदान बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भवन बनने के बावजूद नहीं लौटा मतदान बूथ
Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के भाग संख्या-332 का मतदान बूथ चाचा नेहरू विद्यालय का भवन बनने के बावजूद नहीं लौटा। विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में इस क्षेत्र के मतदाताओं को एक से डेढ़ किलोमीटर दूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र तक जाना पड़ता है। लंबी दूरी के कारण अधिकांश लोग मतदान करने नहीं जाते हैं।
भाग संख्या- 332 में शहर का पुलिस लाइन के निकट से मोहल्ला लाइनपुरवा, घोसियाना, नेहरू नगर व केडी सिंह बाबू कोठी के आसपास का मोहल्ला आता है। इस भाग में 1,050 मतदाता हैं। विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान पहुंचने वाले बीएलओ शैलेंद्र भास्कर से हर कोई मतदान बूथ पहले की तरह नगर पालिका कार्यालय के बगल चाचा नेहरू विद्यालय में बनाने की मांग कर रहा है। मोहम्मद तारिक, राजेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव व प्रियांशु अवस्थी आदि ने डीएम से पहले की तरह चाचा नेहरू विद्यालय में बूथ बनाने की मांग की है।
बताया जाता है कि वर्ष- 2017 तक चाचा नेहरू विद्यालय में तीन मतदान बूथ थे। भवन जर्जर होकर ढह जाने के बाद मात्र एक बूथ लगा। दो बूथ जीजीआईसी में स्थानांतरित कर दिए गए। चाचा नेहरू विद्यालय भवन में जब पर्याप्त कक्ष बन गए तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। डीएम शशांक त्रिपाठी का कहना है कि समस्या पर विचार कर निदान कराया जाएगा।