फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dengue

डेंगू का एक और मरीज मिला, बुखार से कई पीड़ित

Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
dengue
बाराबंकी। शहर में डेंगू का एक और मरीज पाया गया है। इसके अलावा कई लोग अभी भी वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। लेकिन अस्पताल में डेंगू के उपचार की सुविधा न होने से तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के बड़ेल निवासी एक युवक पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद आननफानन उसे परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

यहां पर करीब 14 सौ मरीज आए। इनमें वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 170 के आसपास बताई गई। बजहा निवासी मेघनाथ, गुरेला निवासी रामतीरथ, अंकुर, विनोद, राधिका, कृष्णावती, चिंतामणि, कृष्ण कुमार आदि वायरल बुखार से परेशान थे। बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आने पर निजी चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा था लेकिन सुधार न होने पर जिला अस्पताल में दिखाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने देखा और तीन दवाएं अस्पताल से दीं तो दो दवाएं बाहर से लिख दीं। इस तरह से देखा जाए तो वायरल से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सीएमएस डॉ. बीके सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed