{"_id":"51108e1f4ba7976abb408dffd8483934","slug":"demand-of-again-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मतगणना को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मतगणना को लेकर हंगामा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए डीडीसी एक प्रत्याशी ने जिलाधिकारी से लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत कर री काउंटिंग की मांग की है। समर्थकों का आरोप है कि सोमवार को मतगणना अपने अंतिम चरण में थी, उसके बाद आरओ ने भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया। उसके कुछ देर बाद गलती बताते हुए बसपा प्रत्याशी को 162 मतों से विजयी घोषित कर दिया जिससे आक्रोशित भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते जिलाधिकारी को ज्ञापन देेकर री काउंटिंग की मांग की है।
फतेहपुर पंचम सीट से गीता वर्मा भाजपा व शशिबाला वर्मा बसपा समर्थित प्रत्याशी अंतिम चक्र में आगे-पीछे चल रही थी। करीब दो बजे काउंटिंग होने के बाद आरओ द्वारा माइक में गीता वर्मा को 82 मतों से विजयी करार दिया गया। अपने प्रत्याशी की जीत सुनकर समर्थक खुशी मनाने लगे। एकाएक आरओ ने त्रुटि होने की बात कहकर बसपा प्रत्याशी शशि बाला वर्मा को 162 मतों से विजयी घोषित कर दिया। जिससे भाजपा समर्थकों ने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया।