{"_id":"5a1da2c64f1c1b87698be804","slug":"decide-today-by-voting-the-crown-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देकर आज तय करें शहर का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देकर आज तय करें शहर का ताज
बाराबंकी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में मतपत्रों का मिलान करते मतदानकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्ष बाद मतदाता फिर किंग मेकर है। सभी मतदाता रजाई से बाहर निकल आज सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही आज आप की भी परीक्षा होगी। आपको एक नहीं बल्कि की दो-दो प्रत्याशियों को चुनने के लिए मतदान करना है। जिले के एक मात्र नगर पालिका परिषद के मतदाताओं का पहला मौका होगा जब वह पहली महिला चेयरमैन का चुनाव करेंगे। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मताधिकार का प्रयोग ही नहीं करना है बल्कि सोच समझ कर वोट करना है। अध्यक्ष के साथ सदस्य ऐसा होना चाहिए जिसके पास नगर व वार्ड का विकास करने का जज्बा हो। जो अपने क्षेत्र के मतदाताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हर समय उनके साथ खड़ा रहा। सबसे ज्यादा जरूरी है कि उसमें ठेकेदारी करने की बजाय समाजसेवा करने की ललक हो।
घर से निकल करें मतदान : घर से निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी बूथों पर वोटिंग को लेकर तैयारियां पूरी हैं। मतदाताओं को वोट डालने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंगलवार को सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों समेत राजस्व कर्मियों की मदद से मतदाताओं को पर्चियां वितरित कर दी गई हैं। आप लोग अपने बूथों पर पहुंचकर वोट जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग दें। - अखिलेश तिवारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी
बिना खौफ दें वोट :सभी मतदाता आज घर से निकल कर बगैर किसी खौफ के मतदान अवश्य करें। हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि बैलेट पेपर व मतपेटियों से छेडछाड़ करने वालों पर सख्ती से बल प्रयोग करें। आप लोग निडर होकर शांतिपूर्ण तरीके मतदान करें। - अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
अपनी जिम्मेदारी समझें और घर से निकलें : नगर में विकास का गंगा बहे इसके लिए हमारी भी कुुछ जिम्मेदारियां हैं। आज घर से निकल कर सही प्रत्याशी का चुनाव कर वोट दें ताकि नगर व वार्ड का सही तरीके से विकास हो सके। काम के बीच समय निकाल कर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें। - रेखा मिश्रा, प्रधानाचार्या पायनियर इंटर कॉलेज
मतदान कर बदले नगर की सूरत : ऐसे प्रत्याशी को वोट करें जो नगर की सूरत बदल दें। एक अच्छे नागरिक व मतदाता होने के चलते सभी को घर से निकल कर यह बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। मतदान किसी भी प्रलोभन में आकर न करें। यदि आप बदलाव चाहते हैं तो आज घर से निकलिए। क्षेत्रीय समस्याएं दूर हुए बिना विकास नहीं हो सकता। - अश्विनी श्रीवास्तव, चार्टेड एकाउंटेंट
सशक्त चेयरमैन चुनें, पर परख लें योग्यता : शहर के मतदाताओं को पहली बार किसी महिला चेयरमैन चुनने का आज मौका मिल रहा है। इसका फायदा उठाइए और एक सशक्त महिला को नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष बनाइए। पार्टी की विचारधारा की बजाए आप अपने शहर के बारे में सोचिए। अगर ऐसी महिला अध्यक्ष होगी तो वह आपके जरूरतों को समझेगी। इसलिए आज वोट डालने जरूर जाइए। - डॉ. ऊषा चौधरी, प्रधानाचार्या पटेल महिला डिग्री कॉलेज
लोकतंत्र मजबूत बनाने में करें योगदान : यह एक लोकतंत्र है। इसे सभी को मनाना चाहिए। सारे कार्य छोड़ कर बूथ पर जाएं और मतदान करें। साथ अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें। प्रत्याशी चुनते समय ध्यान रखें कि विकास पुरुष हो, लोगों के सुख-दुख में खड़े होने वाला हो। शिक्षित हो और अपराधिक प्रवृत्ति का न हो। - पं.वीरेंद्र नाथ शास्त्री, ज्योतिष
बगैर किसी प्रलोभन के करें वोट : ड्रेमोकेसी को मजबूत करने के लिए आज वोट जरूर करें। जिससे प्रजातंत्र मजबूत हो सके। इससे शक्ति मिलेगी और अपने अंतर्मन की पुकार सुने जरूर, लेकिन सही दिशा और सही दशा में वोट जरुर करें। इसलिए आप सब पूरी ईमानदारी व बगैर किसी प्रलोभन के बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि आपका नगर सुंदर व स्वच्छ बन सके। - सुजीत चतुर्वेदी, प्रबंधक टीआरसी लॉ कॉलेज
सही प्रत्याशी का चुनाव करें : वोट डालना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदान जरूर करें। सही प्रत्याशी का चुनाव कर देश के विकास में अपना योगदान दें। शहरी सरकार बनाने में हमारा योगदान अहम है। इसकी जिम्मेदारी सभी लोगों को समझना चाहिए। आप स्वच्छ और अच्छे छवि के प्रत्याशी को वोट देकर शहर का विकास को गति देने में अपना योगदान देें। - बलवीर सिंह, गोल्ड मेडिलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी
मतदान हर व्यक्ति का अधिकार : मतदान करना लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। इसका प्रयोग कर सही प्रत्याशी का चुनाव कर आशातीत रूप से प्रगतिशील व सुविधाजनक बना सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को आज घर से निकल कर मतदान अवश्य करना चाहिए ताकि एक अच्छी शहरी सरकार का गठन हो सके। - डॉ. विनय जैन, वरिष्ठ चिकित्सक
ये चादर मतदान के धागों से बुननी है : ये चादर है इसे मतदान के धागों से बुनना है। नहीं तो पांच वर्षों तक सर ही धुनना है। मतदान अति आवश्यक है। चुनाव करते समय देखें उसकी उपलब्धता कितनी है। उसे समस्याओं की पूरी जानकारी हो। पढ़ा-लिखा योग्य उम्मीदवार हो। मतदान अवश्य करें, यह हमारा अधिकार है। - गजेंद्र प्रियांशु, कवि
पूरे मन से करें मतदान : सभी को पूरे मन से नागरिक के दायित्व का निर्वहन कर मतदान करना चाहिए। यह न मानकर की यह सरकार का कोई काम है बल्कि गणतंत्र सुरक्षित रखने के लिए आपका दायित्व है। इसलिए आज सभी को घर से निकल कर सबसे पहले मतदान कर फिर कोई दूसरा काम करना होगा। - भगवान वत्स, शिक्षाविद
ताकि शहर की सूरत बदले : हर नागरिक का यह फर्ज है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। वह यह देखे कि उसकी सहुलियतें कौन पूरी कर सकता है। यह नहीं कि घर में बैठे रहे। आप लोग आज वोट जरूर करें ताकि शहर की सूरत बदलने के साथ ही विकास को गति मिल सके। - मौलाना रजा रिजवी