फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रहे रामवीर सिंह का निधन

Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
death
कुंवर रामवीर सिंह फाइल फोटो। - फोटो : BARABANKI
देवा (बाराबंकी)। जिले के वरिष्ठ सपा नेता कुंवर रामवीर सिंह का सोमवार सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। वह लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहने के साथ ही समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामनगर विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके थे और कुछ मतों के अंतर से हार गए थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कुंवर रामवीर सिंह छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में अपनी अग्रणी भूमिका के लिऐ जाने गए। कुंवर रामवीर सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। उन्होंने जिले से लेकर प्रदेश स्तर की सक्रिय राजनीति में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी माने जाने वाले कुंवर रामवीर सिंह के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कुछ नेताओं से बेहतर रिश्ते जगजाहिर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उनके निधन की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके मुजीमपुर पलटा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे। गांव में दोपहर तक उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा, बाद में अंत्येष्टि गांव में ही की गई। वे अपने पीछे पत्नी और तीन संतानें छोड़ गए हैं। मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, भाजपा नेता नंदलाल सिंह, चेयरमैन साहबे आलम वारसी, ग्राम विकास अधिकारी आनंद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मो. सलीम समेत तमाम ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed