फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोरोना से महिला की मौत, 120 मिले पाजिटिव

Tue, 15 Sep 2020 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। कोरोना संक्रमित एक महिला की उपचार के दौरान सोमवार को मेयो अस्पताल में मौत हो गई। महिला अमेठी जिले की रहने वाली थी। उधर सीएचसी बड़ागांव के अधीक्षक, दो सीएचसी के कर्मचारियों समेत सोमवार को जिले में 120 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में तीन मासूम भी शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सीएचसी अधीक्षक व कर्मचारियों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

शहर से लगे कोविड अस्पताल मेयो में भर्ती 55 वर्षीय मीरा की सोमवार को मौत हो गई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी के अनुसार अमेठी जिले की रहने वाली कोरोना संक्रमित मीरा की (55) मेयो अस्पताल में हुई मौत के बाद उनके शव का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण से सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर व कर्मचारी भी बच नहीं पा रहे हैं। बड़ागांव स्थित सीएचसी के अधीक्षक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी जाटा बरौली के तीन और सूरतगंज सीएचसी का दो कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए है। इसके साथ ही सीएचसी सूरतगंज में एक वर्षीय मासूम और आवास विकास कॉलोनी में नौ वर्षीय व सात वर्षीय बालक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर तहसील फतेहपुर में एक, नालापार उत्तरी में एक, अमलोरा में एक, रामनगर में दो, गोंदौरा में एक, रामसनेहीघाट के सनौली में सात, दरियाबाद के बेलहरी में एक, पोखरा में दो, सफेदाबाद में एक, धरसनिया में एक, टिकैतगंज में तीन, साढ़ेमऊ में एक, मसौली में एक, तमरसेपुर में तीन, बुढ़वल में एक, विश्वकर्मा मंदिर लखपेड़ाबाग में एक, दशहराबाग में एक, बरियारपुर में एक, राजश्रीनगर बड़ेल में एक, तिंदोला में एक, आवास विकास कालोनी में तीन, दीक्षितनगर में एक, बहुता में एक, मदनपुर में एक, कंधईपुर में दो, सराय चंदेल में एक, पलिया मसूदपुर में एक, नवाबगंज तहसील में एक, लक्ष्मणपुरी में एक, सीएचसी घुंघटेर में एक, सिविल लाइंस मोहल्ले में एक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल पर एक, बिलौली सूरतगंज में एक, हिंद अस्पताल में एक, शाहपुर में एक, तेलियानी रामनगर में एक समेत 120 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed