फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोरोना से एक और मौत, 57 मिले पाजिटिव

Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। इसकी चपेट में आने से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा रविवार को पूर्व मंत्री समेत 57 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। संक्रमितों में थाना प्रभारी, एक मासूम और हिंद अस्पताल का एक कर्मचारी भी शामिल है। उधर शहर के जीआईसी परिसर में रविवार को शिविर लगाकर लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के किंतूर गांव निवासी प्रहलाद गुप्ता (65) की लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। उनकी तबीयत खराब होने पर 15 दिन पहले परिवारीजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में तीन बार हुई जांच में प्रहलाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पुत्र सुमित गुप्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने प्रोटोकॉल मे तहत लखनऊ के बैकुंठधाम में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। जिले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि किंतूर गांव के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिले में कोरोना से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन दर्जनों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को सपा नेता एवं पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप भी कोरोना संक्रमित पाए गए। पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि बुखार से पीड़ित होने पर कोरोना की जांच कराई तो पाजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन करने के साथ गत दिनों संपर्क में आने वालों से अपनी जांच करवाने की सलाह दी। पूर्व मंत्री के पीआरओ हसमत अली ने मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की बात कही है। इसके साथ दरियाबाद थाना प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। रविवार को थाने को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सूरतगंज का रहने वाला एक वर्षीय मासूम और हिंद अस्पताल का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। त्रिवेदीगंज के जरौली में चार, बीबीपुर में एक, सराही में एक, कावेरी आर्पाटमेंट में एक, सोमैयानगर में एक, एसबीआई सोमैयानगर में एक, शेखपुर टूटरू में एक, चंदवारा में एक, सफदरगंज में एक, बहरामघाट में एक, बसारा में दो, कार्तिक विहार में एक, कृष्णानगर में एक, हसनपुर टांडा में एक, सूरतगंज के रमवापुर में एक, दरियाबाद के मंझेला में एक, कैलाशपुर मालगोदाम रोड पर एक, गोकुलनगर में एक, तहसील कॉलोनी में एक, खिजिरपुर में एक, गोरपुर में एक, सुमेरगंज में एक, कमरावां नानमऊ में एक समेत 57 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed