फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कहासुनी के बाद बेटे ने किया डंडों से हमला, पिता की मौत

Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। घर में आपसी कहासुनी के बाद बेटे ने माता-पिता व बहन पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट से पिता की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मां को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामसनेहीघाट क्षेत्र के अलागनी पुरवा गांव निवासी बाबूलाल (48) अपनी पत्नी राजरानी (45) व पुत्री ज्योति (8) के साथ रहता था। जबकि उसका 27 वर्षीय पुत्र रामकुमार घर के पास बने दूसरे मकान में रहता है। रामकुमार का विवाह हो चुका है मगर उसके झगड़ालू स्वभाव के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है। पत्नी के नहीं होने से रामकुमार की मां राजरानी उसे खाना खिलाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह खाना मांगने पर हुए विवाद में रामकुमार अपनी मां व बहन की डंडे से पिटाई करने लगा। इस बीच पिता बाबूलाल बीचबचाव के लिए आया तो रामकुमार ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे बाबूलाल का सिर फट गया और वह वहीं गिर पड़ा। परिवारीजन जब तक बाबूलाल को अस्पताल ले जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर चोटें आने के कारण राजरानी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed