फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

बैंक खाते से रुपये निकालने गए किसान की मौत

Sat, 12 Sep 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। इलाज के लिए खाते से रुपये निकालने गए एक किसान की मोतिकपुर में बैंक के गेट पर शुक्रवार को मौत हो गई। इससे हड़बड़ाए बैंक कर्मचारियों ने गेट में ताला जड़ दिया। इस पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

असंद्रा क्षेत्र के पूरे टोडी गांव के किसान रामराज (50) अपने इलाज के लिए नई सड़क स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की मोतिकपुर शाखा में खाते से रुपये निकालने पत्नी व बेटे के साथ गए थे। परिवारीजनों का कहना है कि रामराज कई दिन से रुपये निकालने बैंक जा रहे थे। खाते में कमी की बात कह कर बैंक से वापस कर दिया जा रहा था। ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि रामराज के दो खाते थे। एक खाते में करीब 17 हजार रुपए जमा थे। कमी की शिकायत पर रामराज ने कई कागजात उपलब्ध करा दिए थे। शुक्रवार को वह पत्नी सावित्री व पुत्र सोनू के साथ बैंक गया। प्रबंधक ने फिर वापस कर दिया। रवि नामक व्यक्कि के साथ पुन: बैंक पहुंचकर रुपये निकालने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने फटकार कर बाहर कर दिया। बहस के दौरान रामराज की तबीयत बिगड़ गई और बाहर गेट के पास उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक ने बैंक का गेट बंद करा दिया। कई लोग बैंक के अंदर फंस गए।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर बैंक का गेट खोला गया है। इससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाराज ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की मां जनक दुलारी, पत्नी सावित्री, पुत्र सोनू, पुत्री ज्योति, ग्राम प्रधान नीरज कुमार व अन्य लोगों ने इस मामले में शाखा प्रबंधक, कैशियर आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ पवन गौतम ने जांच करने की बात कही। उधर देर शाम रवि ने पुलिस को तहरीर देकर शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कैशियर दिवेश श्रीवास्तव ने बताया कि रामराज के बैंक में दो खाते थे। काफी समय से लेनदेन न करने के चलते खाता बंद था। उसके संचालन के लिए कुछ अभिलेख मांग गए थे। कार्रवाई करने के दौरान रामराज की मौत हो गई। उधर असंद्रा प्रभारी देवेश मिश्र का कहना है कि बैंक आए किसान की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed