{"_id":"5f5bc88f8ebc3eff047bbb09","slug":"death-barabanki-news-lko5396941169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चालक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चालक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर दरियाबाद ओवरब्रिज के निकट खड़े एक ट्रक (डीसीएम) में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन सड़क के नीचे खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक कानपुर के नौबस्ता निवासी विजय वर्मा (38) सब्जी का व्यवसाय करते हैं। गुरुवार को गोरखपुर में आलू बेचकर ट्रक से कानपुर लौट रहे थे। डीसीएम बस्ती जनपद के कलवारी थानान्तर्गत सहारनपुर गांव निवासी जोखू प्रसाद (40) चला रहा था। खलासी बस्ती जनपद के बरमपुरवा निवासी सुरेश गुप्ता (39) व बहराइच के खरगूपुर निवासी प्रदीप (40) भी डीसीएम में सवार थे। गुरुवार रात 12 अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र के दरियाबाद ओवरब्रिज के निकट डीसीएम सड़क के किनारे खड़े दूसरे डीसीएम से टकरा गया। यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क के नीचे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गए। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और डीसीएम से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने चालक जोखू प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।