फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोरोना से एक और मौत, 109 मिले पाजिटिव, दो दिन बंद रहेगा विकास भवन

Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 38 गई है। इसके अलावा 65 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में पांच मासूम विकास भवन स्थित डीएसटीओ कार्यालय की एक महिला कर्मी व लेखाधिकारी शामिल हैं। संक्रमण को देखते हुए विकास भवन को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के शेखपुर टेटरू निवासी तेज प्रताप सिंह (60) कई दिन से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र अरविंद के मुताबिक हालत गंभीर होने पर तेज प्रताप को उपचार के लिए दो दिन पूर्व लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उपचार के दौरान गुुरुवार को तेज प्रताप की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। जिले में हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट के अनुसार विकास भवन स्थित डीएसटीओ कार्यालय की एक महिला कर्मी तथा लेखाधिकारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते सीडीओ के आदेश पर दो दिनों तक विकास भवन को बंद कर सैनिटाइजेशन कराने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कलेक्ट्रेट में एक, सीएचसी फतेहपुर में एक, हैदरगढ़ क्षेत्र के रनापुर में तीन, कोठी वार्ड में दो, भियामऊ में एक, जरौली शिवनाम में एक, आवास विकास कॉलोनी में दो, श्रीराम वाटिका में पांच, बेगमगंज में एक, गायत्रीनगर में एक, हिंद अस्पताल में एक, केंद्रीय विद्यालय में तीन, साईं मंदिर में एक, कुरौली में एक, तमरसेपुर में एक, उत्तर टोला बंकी में दो, विजयनगर में एक, नेहरुनगर में एक, पटेलनगर में दो, टांडा सूरतगंज में दो, विजय लक्ष्मी अस्पताल में एक, बेगमगंज में एक, सत्यप्रेमीनगर में दो, कस्बा इचौली में एक, हजाराबाग में एक, ठाकुरपुर में दो, महर्षिनगर में दो, चक काजीपुर में एक, पचघरा में एक, बीएसएनएल आफिस के पास एक, पेचरूवा में एक, नालापार उत्तरी में दो, कुशफर में एक समेत 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed