{"_id":"5f3041808ebc3e62035cf4c2","slug":"death-barabanki-news-lko534441554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत तीन की मौत, 81 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत तीन की मौत, 81 और संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। इसकी चपेट में आने वालों की लगातार जान जा रही है। एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा देवा ब्लॉक में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसके चलते ब्लॉक कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सीएचसी जैदपुर में फार्मासिस्ट, वार्ड व्वाय समेत जिले में 81 लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अमरादेवी निवासी लाले (65) की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उपचार के लिए लखनऊ के केजीएमसी स्थित लॉरी हार्ट सेंटर में भर्ती कराया गया था।पुत्र सुधीर ने बताया कि कोरोना की जांच कराई गई थी। उपचार के दौरान लाले की मौत हो गई। परिवारीजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। मौत के बाद आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पाजिटिव निकली। इसके बाद परिवारीजनों समेत पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला के घर के आसपास की सीमाको सील करा दिया गया है सोमवार को परिवारीजनों के साथ ही गांव के लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
मसौली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी श्यामरानी (80) की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने शुक्रवार रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करायाथा। पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। रविवार को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीएचसी बड़ागांव अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि श्यामरानी की लखनऊ कोरोना की जांच हुई थी। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार समेत अन्य 21 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज गए हैं। गांवों को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हैदरगढ़ सब्जी मंडी निवासी कैलाश गुप्ता (60) की शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उपचार के लिए रायबरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। रविवार की शाम इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविचल भटनागर ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। परिवारीजनों से पता चला है कि निजी अस्पताल द्वारा कराई गई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को परिवार के लोगों की जांच कराई जाएगी।
देवा ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। खंड विकास अधिकारी मुनेश चंद ने बताया कि संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए ब्लॉक कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं जैदपुर सीएचसी पर तैनात एक फार्मासिस्ट और वार्ड व्वाय भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भिटरिया में एक ही परिवार के सात समेत 12 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार को जिले में कोरोना के 81 नए मामले सामने आए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है।