फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोरोना से महिला की मौत

Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले में बेकाबू कोरोना वायरस का संक्रमण घातक होता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आने से एक महिला की शुक्रवार रात लखनऊ के केजीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। लखनऊ प्रशासन ने महिला के शव का वहां भैसाकुंड में अंतिम संस्कार करा दिया। जानकारी पर शनिवार को महिला के गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आने वालों के साथ ही 78 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 45 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक सिद्वौर क्षेत्र के रहीमपुर गांव की रहने वाली कांति देवी (58) की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए दो दिन लखनऊ के केजीएमसी में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ प्रशासन ने महिला के शव का भैसाकुंड में अंतिम संस्कार करा दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट में कहा गया कि किसी की मौत कोरोना से नहीं अपितु किसी न किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई है। महिला की मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक सिद्वौर डॉ. हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंची। अधीक्षक ने बताया कि महिला के परिवारीजनों के साथ ही गांव के 78 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सुमेरगंज व बनीकोडर गांव में शनिवार को तीन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुमेरगंज कस्बे में पांच दिन पूर्व एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हुई जांच में मरीजों की संख्या में बराबर इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर कस्बे को सैनिटाइज कराया गया। बनीकोडर गांव में भी शनिवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम राजीव शुक्ल ने बताया कि सुमेरगंज और भिटरिया पहले से ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील है। बनीकोडर को भी सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सुमेरगंज में तीन, आवास विकास कालोनी में एक, लखपेड़ाबाग में एक, दशहराबाग में दो, शिवम विहार में एक, धौसार में एक, हैदरगढ़ में दो, बडागांव में एक, रसौली में एक, कारोनी में एक, धमेडी में दो, मंझपुरवा में एक, अमरादेवी में एक, गुलामाबाद में एक, पोखरा में एक, शहर के अभयनगर में छह, दयानंदनगर में तीन, छोटीलाइन में तीन, दुर्गापुरी में दो, कांशीराम कॉलोनी में दो, कृष्णानगर में एक, सिविल लाइन में दो, रसूलपुर में एक, सत्यप्रेमीनगर में तीन, सिंगला रेजीडेंसी में एक और विकास भवन रोड पर एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed