{"_id":"5f2c37cb8ebc3eaad4474cd5","slug":"death-barabanki-news-lko533967885","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बदोसराय क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए हादसे में बाइक एक युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर देवा क्षेत्र में हुए हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की जान चली गई। उसका साथी घायल हुआ है।
यह हादसा सिरौलीगौसपुर-बदोसराय मार्ग पर हुआ। मसौली क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी रामू (35), पत्नी फूलमती(32) के साथ गुरुवार सुबह अपनी ससुराल टिकैतनगर के अरूआ गांव से बाइक से लौट रहा था। सिरौलीगौसपुर-बदोसराय मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रामू को मृत घोषित कर दिया। फूलमती का इलाज चल रहा है।
देवा क्षेत्र में कल्याणी नदी के पुल पर बुधवार देर रात हुए हादसे में मोहम्मदपुर खाला के एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन सुनील दुबे (50) निवासी आजमगढ़ तथा रतिभान सिंह उर्फ गोला (30) निवासी अकोहरा रामनगर घायल हो गए। दोनों बाइक से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। पुल पार करते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा भेजा जहां पर इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। रतीभान की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।